शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने किया कालेश्वरम सिंचाई परियोजना की दो इकाइयों का शुभारंभ

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने तेलंगाना में स्थित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना पैकेज-6 दो और पम्पिंग इकाइयों (3 और 4) का शुभारंभ कर दिया है।

116x7 मेगावाट वाली इस परियोजना की दोनों इकाइयों में प्रत्येक 116 मेगावाट की है। इससे पहले कंपनी ने परियोजना की शुरुआती को अप्रैल में चालू किया था।
गौरतलब है कि प्रत्येक इकाई के लिए पंप को 105.5 मीटर तक 89.16 क्यूमेक्स (क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड) पानी निकालने के लिए डिजाइन किया गया है।
दूसरी तरफ बीएसई में बीएचईएल का शेयर 66.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 66.40 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में 64.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 1 बजे बीएचईएल के शेयरों में 1.05 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 65.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,685.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.80 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख