शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करोड़ों का ठेका मिलने के बावजूद लाल निशान में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) का शेयर

मोटर वाहन इस्पात पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को 4 लाख पहियों का निर्यात ठेका मिला है।
कंपनी को 20 करोड़ रुपये मूल्य का यह ठेका ट्रेलर बाजार से मिला है, जिसे अक्टूबर 2019 तक पूरा किया जाना है। यह एक रिपीट ऑर्डर होने है। कंपनी के मुताबिक यह पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 30% की महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।
ठेका मिलने की सकारात्मक खबर के बावजूद आज स्टील स्ट्रिप्स का शेयर दबाव में है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 805.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 805.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में 795.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.06% की मामूली कमजोरी के साथ 805.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,254.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,410.00 रुपये और निचला स्तर 775.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख