शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

52 हफ्तों का शिखर छू कर फिसला बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर आज 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा।

बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 3,406.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 3,415.35 रुपये पर खुला। सुबह 9.40 बजे के करीब बजाज फाइनेंस ने 3,484.90 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी शिखर है।
मगर इसके बाद से करीब डेढ़ बजे तक इसके शेयर में गिरावट का रुख रहा। डेढ़ बजे के बाद ही कंपनी के शेयर में थोड़ी मजबूती आयी है। करीह 2 बजे बजाज फाइनेंस के शेयरों में 7.15 रुपये या 0.21% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 3,413.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,97,299.83 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 1,912.00 रुपये रहा है।
आज बजाज फाइनेंस के निदेशक मंडल की आवंटन समिति की बैठक हुई, जिसमें कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2009 के तहत 2 रुपये प्रति वाले 19,25,810 इक्विटी शेयर आवंटित कर की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख