शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में बॉश (Bosch) के मुनाफे में 5.1% और शुद्ध आमदनी में 12.9% की गिरावट आयी है।

2018 की समान तिमाही में 434 करोड़ रुपये से घट कर तकनीक सेवा प्रदाता बॉश का मुनाफा 412 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 3,158 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,749 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी का एबिटा 25.3% गिर कर 516 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 311 आधार अंकों की गिरावट के साथ 18.8% रह गया।
गौरतलब है कि बॉश के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कमजोर बताया है। बॉश के नतीजे सभी मामलों में ब्रोकिंग फर्म के अनुमान से कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने बॉश के लिए 3,115 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 446 करोड़ रुपये के मुनाफा अंदाजा लगाया था।
बीएसई में बॉश का शेयर 17,580.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 17,650.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में 16,983.75 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 88.15 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 17,492 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,590.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 22,400.00 रुपये और निचला स्तर 16,686.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख