शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग कर रहा है जाँच

खबरों के अनुसार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) या सीसीआई देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के खिलाफ जाँच कर रहा है।

मारुति पर प्रतिस्पर्धात्मक विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। खबर है कि कंपनी पर वाहन डीलरों के लिए 'छूट' पर सीमा करने का आरोप है, जिसके कारण डीलरों के बीच प्रतिस्पर्धा समाप्त हो गयी।
डीलरों के छूट पर सीमा तय करने से उपभोक्ताओं को कम लाभ हुआ। क्योंकि यदि डीलरों पर कंपनी का दबाव नहीं होता तो उपभोक्ताओं को और फायदा हो सकता था।
अभी यह साफ नहीं है कि मारुति सुजुकी ने किस अवधि में ऐसा किया है। बता दें कि पिछले वित्त वर्ष में मारुति ने करीब 17.3 लाख वाहन बेचे। इसके देश भर में करीब 3,000 डीलर हैं।
बीएसई में मारुति का शेयर मजबूत स्थिति में है। कंपनी का शेयर 6,857.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 6,897.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 6,925.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 44.65 रुपये या 0.65% की बढ़ोतरी के साथ 6,902.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर मारुति की बाजार पूँजी 2,08,509.25 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख