शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में जोरदार बढ़ोतरी के बावजूद घटा अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) का मुनाफा

2018 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के मुनाफे में 47.1% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 185.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 97.99 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 702.3 करोड़ रुपये से 86.2% अधिक 1,307.4 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि अशोक बिल्डकॉन के नतीजे हर मामले में अनुमानों से बेहतर रहे हैं।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा मार्जिन 237 आधार अंक सुधर कर 13.9% रहा।
उधर बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 119.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 120.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 126.25 रुपये तक चढ़ा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 2.80 रुपये या 2.34% की मजबूती के साथ 122.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,478.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 186.20 रुपये और निचला स्तर 93.15 रुपये रहा। (शेयर मंथन, 23 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!