शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जनरल इंश्योरेंस, सन टीवी, सिप्ला, इन्फोसिस और अशोक लेलैंड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जनरल इंश्योरेंस, सन टीवी, सिप्ला, इन्फोसिस और अशोक लेलैंड शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - अशोक लेलैंड, बाटा इंडिया, कॉफी डे, डिश टीवी, ग्रासिम, आईडीएफसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, पेज इंजस्ट्रीज, आरईसी, जुआरी ग्लोबल, और वेलस्पन इंडिया
जनरल इंश्योरेंस - कंपनी का तिमाही मुनाफा 751.61 करोड़ रुपये से घट कर 603.37 करोड़ रुपये रह गया।
राणे मद्रास - कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8 करोड़ रुपये का घाटा।
हेल्थकेयर ग्लोबल - कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 8.72 करोड़ रुपये का घाटा।
सन टीवी - कंपनी का मुनाफा 290 करोड़ रुपये से घट कर 283 करोड़ रुपये रह गया।
नोवार्तिस इंडिया - कंपनी का तिमाही मुनाफा 26.47 करोड़ रुपये से गिर कर 19.53 करोड़ रुपये रह गया।
सिप्ला - कंपनी ने एएमपी सोलर पावर में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया।
ओम मेटल्स - कंपनी ने अपने पैकिंग डिविजन का कुछ हिस्सा बेचा।
इन्फोसिस - कंपनी ने नीदरलैंड में एबीएन ऐम्रो के साथ साझेदारी की।
एमओआईएल - कंपनी ने 2019-20 के लिए इस्पात मंत्रालय के साथ करार किया।
रिलायंस कैपिटल - कंपनी आज रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट की 5.25% हिस्सेदारी के लिए आज ऑफर-फॉर-सेल पेश करेगी। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख