शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) ने खरीदी एएमपी सोलर में 26% हिस्सेदारी

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने एएमपी सोलर पावर सिस्टम्स (AMP Solar Power Systems) में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

सिप्ला ने खरीदारी सौदा 12.90 करोड़ रुपये में किया है। एएमपी सोलर पावर सिस्म्टम, एएमपी सोलर टेक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और महाराष्ट्र में एक सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के उद्देश्य से गठित की गयी विशेष इकाई है।
इस खबर से सिप्ला के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में सिप्ला का शेयर 563.45 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 566.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 569.90 रुपये तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 2.00 रुपये या 0.35% की वृद्धि के साथ 565.45 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर सिप्ला की बाजार पूँजी 45,558.49 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 678.00 रुपये और निचला स्तर 483.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख