शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने से जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) के शेयर में 9% से ज्यादा मजबूती

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) के शेयर में 9% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

जेएमसी प्रोजेक्ट्स को दक्षिण भारत में 616 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस घोषणा का कंपनी के शेयर पर शानदार असर दिख रहा है।
ठेके के तहत जेएमसी प्रोजेक्ट्स को आवासीय और वाणिज्यिक परियोजना तैयार करनी है।
बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर 118.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 122.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 134.40 रुपये तक चढ़ा है, जो इसके पिछले एक महीने का भी शिखर है।
करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 10.75 रुपये या 9.09% की वृद्धि के साथ 129.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर जेएमसी प्रोजेक्ट्स की बाजार पूँजी 2,165.98 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 142.00 रुपये और निचला स्तर 67.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!