शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनसीएलटी (NCLT) की हाइंज इंडिया-जायडस न्यूट्रिशंस के विलय को मंजूरी

राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (National Company Law Tribunal) या एनसीएलटी ने हाइंज इंडिया (Heinz India) और जायडस न्यूट्रिशंस (Zydus Nutritions) के विलय को मंजूरी दे दी है।

ये दोनों कंपनियाँ उपभोक्ता स्वास्थ्य कंपनी जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) की सहायक इकाइयाँ हैं। इसके साथ ही हाइंज इंडिया का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
बता दें कि जनवरी में जायडस वेलनेस ने अपनी सहायक कंपनी जायडस वेलनेस सिक्किम (Zydus Wellness Sikkim) के साथ मिल कर हाइंज इंडिया (Heinz India) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया था।
अमेरिका में स्थित क्राफ्ट हाइंज (Kraft Heinz) की सहायक कंपनी हाइंज इंडिया के भारत के 29 राज्यों में 800 से अधिक वितरण केंद्र और 20,000 से ज्यादा थोक व्यापारी हैं।
बीएसई में जायडस वेलनेस का शेयर 1,273.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 1,291.70 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,293.75 रुपये तक चढ़ा है।
करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 16.05 रुपये या 1.26% की वृद्धि के साथ 1,289.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,434.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,830.00 रुपये और निचला स्तर 1,085.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख