शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार तेजी के बावजूद लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) में कमजोरी

सेंसेक्स में 623 अंकों की तेजी के बावजूद आज प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, निर्माण, विनिर्माण और वित्तीय सेवा कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) का शेयर लाल निशान में बंद हुआ।

बता दें कि कंपनी ने शेयर आवंटन किये हैं। कंपनी ने आज कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2019 के तहत 1 रुपये प्रति वाले 13,322 शेयरों का आवंटन किया।
आज आवंटित किये गये शेयर हर मामले में कंपनी के मौजूदा शेयरों जैसे ही होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक का शेयर 1,759.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,772.85 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अंत में यह 10.30 रुपये या 0.59% की गिरावट के साथ 1,749.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 30,359.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,990.00 रुपये और निचला स्तर 1,438.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख