शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने तीन नये स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झांरखंड में 1-1 स्टोर खोला है।
इसके साथ ही भारत के 17 राज्यों के 176 शहरों में कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 223 हो गयी है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कंपनी का यह 87वाँ स्टोर है, जबकि मध्य प्रदेश में इसके कुल 09 स्टोर हो गये हैं। साथ ही झारखंड में वी-मार्ट रिटेल के स्टोरों की संख्या 18 हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में वी-मार्ट का शेयर शुक्रवार को 38.65 रुपये या 1.71% की वृद्धि के साथ 2,302.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,175.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,298.00 रुपये और निचला स्तर 1,874.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख