शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रूपा ऐंड कंपनी (Rupa & Company) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2018-19 की समान अवधि में रूपा ऐंड कंपनी (Rupa & Company) के मुनाफे और शुद्ध आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का मुनाफा 39.5 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 32.4 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 400.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.6% की गिरावट के साथ 393.5 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही जनवरी-मार्च तिमाही में रूपा ऐंड कंपनी का एबिटा 14.3% की गिरावट के साथ 57.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 217 आधार अंकों की गिरावट के साथ 14.7% रह गया।
रूपा ऐंड कंपनी के नतीजों को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने हर मामले में अनुमान से कमजोर बताया है।
दूसरी तरफ बीएसई में रूपा ऐंड कंपनी का शेयर 282.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 281.10 रुपये पर खुला। करीब पौने 11 बजे रूपा ऐंड कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.11% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 282.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,246.57 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 460.00 रुपये और निचला स्तर 246.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!