शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

म्यूचुअल फंड के बाद रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) बेचेगी रोडियो कारोबार

म्यूचुअल फंड कारोबार से बाहर निकलने के बाद रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने अपने एफएम रेडियो व्यवसाय को बेचने की भी तैयारी कर ली है।

रिलायंस कैपिटल जागरण प्रकाशन (Jagran Prakashan) के स्वामित्व वाली म्यूजिक ब्रॉडकास्ट को बिग 92.7 एफएम (92.7 FM) रेडियो में अपनी पूरी हिस्सेदारी 1,200 करोड़ रुपये में बेचेगी। कंपनी ने अपने मुख्य कारोबार के अलावा अन्य कारोबार में निवेश कम करने की रणनीति के हिस्से के तहत रेडियो कारोबार बेचने का निर्णय लिया है।
बिग 92.7 एफएम में हिस्सेदारी बिकवाली के जरिये प्राप्त पूँजी से रिलायंस कैपिटल अपना ऋण घटायेगी। वहीं म्यूजिक ब्रॉडकास्ट के निदेशक मंडल ने रिलांयस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। यह पूरा सौदा 2020-21 की पहली तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 133.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 135.80 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 144.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 1,40 बजे रिलायंस कैपिटल के शेयरों में 4.10 रुपये या 3.07% की वृद्धि के साथ 137.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,482.33 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 487.60 रुपये और निचला स्तर 103.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!