शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 41.6% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के मुनाफे में 41.6% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले कारोबारी वर्ष की समान तिमाही में 929.06 करोड़ रुपये के मुकाबले अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा बढ़ कर 1,314.19 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 3,182.9 करोड़ रुपये से 3.2% घट कर 3,082.5 करोड़ रुपये रह गयी। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स का एबिटा 19.2% की बढ़ोतरी के साथ 2,040 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन बढ़ कर 66.2% हो गया।
देश की सबसे बड़ी बहु-बंदरगाह संचालक की कार्गो मात्रा 5% अधिक 4.71 एमएमटी (मीट्रिक टन टन) रही।
बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 412.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 423.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 427.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। अंत में यह 0.25 रुपये या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 412.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 85,488.89 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख