शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) की लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने की योजना

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) की आईपीओ (IPO) लाने और लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) पर सूचीबद्ध होने की योजना है।

भारती एयरटेल ने स्वयं प्रेस रिलीज जारी करके यह घोषणा की है। आईपीओ के लिए एयरटेल अफ्रीका ने ब्रिटेन के वित्तीय आचार प्राधिकरण के पास आवेदन किया है। 14 देशों में सेवाएँ देने वाली एयरटेल अफ्रीका की योजना आईपीओ के जरिये पूँजी जुटा कर ऋण कम करने की है।
गौरतलब है कि एयरटेल अफ्रीका का आईपीओ लाने की घोषणा पिछले साल ही कर दी गयी थी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 350.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह मामूली गिरावट के साथ 349.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 342.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। अंत में यह 5.00 रुपये या 1.43% की कमजोरी के साथ 345.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,77,019.20 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 365.87 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख