शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पावर ग्रिड, मैक्स इंडिया, भारती एयरटेल, एसबीआई और ऐक्सिस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पावर ग्रिड, मैक्स इंडिया, भारती एयरटेल, एसबीआई और ऐक्सिस बैंक शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - अपोलो हॉस्पिटल, कोल इंडिया, एचडीआईएल, आईडीबीआई बैंक, नाल्को, पीसी ज्वेलर, प्रभात डेयरी, रिलायंस इन्फ्रा, सद्भाव इंजीनियरिंग, सेल और सुजलॉन एनर्जी
पावर ग्रिड - तिमाही मुनाफा 51.9% की बढ़ोतरी के साथ 3,053.9 करोड़ रुपये रहा।
नव भारत वेंचर्स - तिमाही मुनाफा 173.5 करोड़ रुपये से 59.3% की गिरावट के साथ 70.7 करोड़ रुपये रहा।
मैक्स इंडिया - कंपनी को जनवरी-मार्च में 16.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 19.7% की बढ़ोतरी के साथ 668.6 करोड़ रुपये रहा।
एसजेवीएन - कंपनी का तिमाही मुनाफा 132.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 458.9 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल - सिंगटेल ने कंपनी के राइट्स इश्यू में 3,740 करोड़ रुपये में 17 करोड़ शेयर खरीदे।
मनपसंद बेवरेजेज - जीएसटी घोटाले में गिरफतार अधिकारियों की जमानत नामंजूर।
चोमंडलम इन्वेस्टमेंट - कंपनी ने अमेरिकी डॉलर बॉन्ड के रूप में 22.2 करोड़ डॉलर ऋण जुटाने के लिए समझौता किया।
एसबीआई - बैंक ने चालू वित्त वर्ष में टीयर 2 बॉन्ड में 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला लिया।
ऐक्सिस बैंक - बोर्ड ने वारंट रूपांतरण पर 4.5 करोड़ शेयर जारी करने की मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख