शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी और मुनाफे में बढ़त से एनबीसीसी (NBCC) में मजबूती

साल दर साल आधार पर 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

2018 की समान अवधि में 141.7 करोड़ रुपये से 152.8% बढ़ कर एनबीसीसी का मुनाफा 152.8 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,170.1 करोड़ रुपये से 8.9% बढ़ कर 2,353 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही एनबीसीसी का एबिटा मार्जिन 80 आधार अंक घट कर 7.5% रह गया। सालाना आधार पर ही एनबीसीसी की पीएमसी (परियोजना प्रबंधन परामर्श) आमदनी 3.6% अधिक 2,068.9 करोड़ रुपये रही, जबकि इसकी रियल एस्टेट आमदनी 223.5 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एनबीसीसी के नतीजों को मिला-जुला बताया है, जिनमें कंपनी की आमदनी और एबिटा मार्जिन अंदाजे से कम रहा। मगर मुनाफा 111.7 करोड़ रुपये के अनुमान से बेहतर रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 62.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़त के साथ 63.00 रुपये पर खुला है। साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 0.35 रुपये या 0.56% की बढ़ोतरी के साथ 63.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,340.00 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 95.60 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख