शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने घटायी एमसीएलआर

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर 10.05% से कम कर के 10.00% कर दी है। हालाँकि लक्ष्मी विलास बैंक ने ओवर्नाइट के लिए 9.75%, 1 महीने के लिए 9.75%, 3 महीनों के लिए 9.80% और 6 महीनों के लिए 9.90% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की नयी एमसीएलआर 01 जून से प्रभाव में आयेंगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
दूसरी ओर बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 73.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 74.50 रुपये पर खुल कर मजबूत स्थिति में बना हुआ है। करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.90 रुपये या 1.22% की बढ़ोतरी के साथ 74.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,386.48 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 121.75 रुपये और निचला स्तर 54.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!