शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) ने शुरू किया नया विनिर्माण संयंत्र

ब्रांडेड कपड़े और फैशन रिटेलर रेमंड (Raymond) की सहायक कंपनी रिंग प्लस एक्वा (Ring Plus Aqua) ने एक नये विनिर्माण संयंत्र का शुभारंभ किया है।

45 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया यह रिंग प्लस का तीसरा संयंत्र सिन्नार (महाराष्ट्र) में स्थित है।
वाहन कलपुर्जों की निर्माता रिंग प्लस के दो मौजूदा संयंत्र सिनार तालुका को-ऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित हैं। रिंग प्लस जिन दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियों को वाहन कलपुर्जों की आपूर्ति करती है, उनमें बीएमडब्ल्यू, फोर्ड, मारुति सुजुकी, ह्युंडाई, हौंडा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, कमिंस, वीईसीवी, कैटरपिलर और फिएट शामिल हैं।
उधर बीएसई में रेमंड का शेयर 848.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 853.15 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 854.05 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 20.20 रुपये या 2.38% की कमजोरी के साथ 828.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,084.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,023.10 रुपये और निचला स्तर 593.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख