शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेल (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष के लिए रखा 1.75 करोड़ टन उत्पादन लक्ष्य

खबरों के अनुसार सरकारी इत्पात कंपनी सेल (SAIL) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 1.75 करोड़ टन क्रूड स्टील उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

सेल ने 2018-19 में 1.63 करोड़ टन का उत्पादन किया था, जो कि 2017-18 के मुकाबले 8% अधिक रहा। 2017-18 में कंपनी ने 1.5 करोड़ टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया था।
गौरतलब है कि जनवरी-मार्च तिमाही के लिए सेल के वित्तीय नतीजे अच्छे नहीं रहे। साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में सेल का मुनाफा 815.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 42.57% की गिरावट के साथ 468.40 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में सेल का शेयर 0.55 रुपये या 1.09% की कमजोरी के साथ 50.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,671.11 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 91.10 रुपये और निचला स्तर 44.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख