शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने किया 800 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी बिजली वितरण कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने राजस्थान में स्थित गादरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की 800 मेगावाट की पहली इकाई का शुभारंभ कर दिया है।

01 जून मध्यात्रि 12 बजे से कंपनी की इस इकाई का कारोबारी संचालन शुरू हो गया है। इसके साथ ही गादरवाड़ा संयंत्र की कुल क्षमता 1,600 मेगावाट, एनटीपीसी की कुल क्षमता 46,525 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 54,326 मेगावाट हो गयी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 2.15 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 133.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,31,795.50 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.19 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है।
1975 में शुरू की गयी एनटीपीसी तेल-गैस और कोयला खनन क्षेत्र में भी सक्रिय है। एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!