शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने नहीं किया एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव

धनलक्ष्मी बैंक (Dhanlaxmi Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन और 2 दिन से 1 महीने तक के लिए 8.60% ही रहेगी। साथ ही बैंक ने 1 महीने से अधिक से 3 महीनों तक के लिए 8.90%, 3 महीनों से अधिक से 6 महीनों तक के लिए 9.70% और 6 महीनों से ज्यादा से 1 साल तक के लिए 9.90% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की यह दरें 01 जून से 30 जून तक बरकरार रहेंगी।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
उधर शुक्रवार को बीएसई में धनलक्ष्मी बैंक का शेयर 0.30 रुपये या 1.56% की कमजोरी के साथ 18.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 479.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 21.25 रुपये और निचला स्तर 10.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!