शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की मई बिक्री में 3% की गिरावट

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की मई बिक्री में 3% की गिरावट आयी है।

मई में कंपनी के निर्यात में 22% की गिरावट आयी, जबकि घरेलू बिक्री भी 2% घटी। कंपनी की कुल वाहन बिक्री मई 2018 में 46,848 इकाई के मुकाबले 2019 के समान महीने में 45,421 इकाई रही, जिसमें कंपनी ने 2,365 वाहनों का निर्यात किया। महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 43,818 इकाई की तुलना में घट कर 43,056 इकाई रह गयी।
कुल बिक्री में से महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 1% की गिरावट के साथ 20,608 इकाई रह गयी, जिसमें उपयोगिता वाहन बिक्री 1% बढ़ी। महिंद्रा के कारोबारी वाहनों की बिक्री 5% की गिरावट के साथ 17,879 इकाई रह गयी।
मई में साल दर साल आधार पर महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 29,330 इकाई से 16% की गिरावट के साथ 24,704 इकाई रह गयी। इनमें कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 17% घटी, जबकि निर्यात में 3% इजाफा हुआ।
उधर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 14.35 रुपये या 2.17% की कमजोरी के साथ 647.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 80,446.99 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 598.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!