शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री में गिरावट के बावजूद अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में मजबूती

मई 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 4% की गिरावट आयी है।

मई 2018 में बेचे गये कुल 13,659 वाहनों के मुकाबले मई 2019 में कंपनी ने 13,172 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 3,238 इकाई से 31% बढ़ कर 4,226 इकाई और मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 10,421 इकाई से 14% की गिरावट के साथ 8,946 इकाई रह गयी।
वहीं अशोक लेलैंड की मई में घरेलू बिक्री देखें तो कंपनी ने 12,077 वाहनों के मुकाबले 6% अधिक 12,778 वाहन बेचे।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 88.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 89.50 रुपये पर खुला। मगर कमजोर शुरुआत के बाद अशोक लेलैंड के शेयर में वृद्धि देखने को मिली और यह 90.40 रुपये तक चढ़ा।
करीब पौने 11 बजे अशोक लेलैंड के शेयरों में 0.95 रुपये या 1.07% की गिरावट के साथ 89.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,375.71 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 152.00 रुपये और निचला स्तर 77.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख