शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रमोटरों ने घटायी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) में हिस्सेदारी

प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर भाव में करीब आधा फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

बता दें कि महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रमोटर समूह की इकाई एमऐंडएम बेनेफिट ट्रस्ट (M&M Benefit Trust) ने कंपनी के 1.92 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिकवाली की है।
ट्रस्ट ने महिंद्रा के इन शेयरों को स्टॉक एक्सचेंजों पर 648 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचा है। इससे कंपनी में प्रमोटरों और प्रमोटर समूहों की हिस्सेदारी 20.44% से घट कर 18.90% रह गयी है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 647.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 648.50 रुपये पर खुला। मगर सकारात्मक शुरुआत के बाद महिंद्रा के शेयर में गिरावट देखने को मिली, जिससे यह नीचे की तरफ 635.10 रुपये तक फिसला।
करीब 11 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में 2.90 रुपये या 0.45% की गिरावट के साथ 644.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 80,086.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 598.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख