शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाहन बिक्री में गिरावट से फिसला अतुल ऑटो (Atul Auto) का शेयर

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) के शेयर में 2% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने शनिवार को अपने मई बिक्री के आँकड़े घोषित किये थे। साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की मई बिक्री में 13.03% की गिरावट आयी है। मई 2018 में 3,983 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 3,464 वाहन बेचे।
वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-मई) में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 6,721 इकाई के मुकाबले 1.32% की बढ़ोतरी के साथ 6,810 इकाई रही थी।
बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर 312.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 310.50 रुपये पर खुला। अभी तक के काराबोर में अतुल ऑटो के शेयर का निचला स्तर 302.20 रुपये रहा है।
करीब सवा 12 बजे अतुल ऑटो के शेयरों में 7.00 रुपये या 2.24% की कमजोरी के साथ 305.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 671.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 448.90 रुपये और निचला स्तर 266.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख