शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की मई वाहन बिक्री में मामूली गिरावट

आज प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर में 3% से मजबूती आयी है।

कंपनी की मई बिक्री में साल दर साल आधार पर 1% की गिरावट आयी है। कंपनी ने मई 2018 में 3,09,865 वाहनों के मुकाबले 2019 के समान महीने में 3,07,106 वाहन बेचे। इनमें टीवीएस मोटर का निर्यात 62,218 इकाई से 11% बढ़ कर 69,319 इकाई रहा।
वहीं टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 1.2% गिरावट के साथ 2,94,326 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 95,879 इकाई से 2% बढ़ कर 98,202 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 13% अधिक 1,42,787 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 11,730 इकाई के मुकाबले 12,780 इकाई रही।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज एक दम सपाट 479.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 499.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे टीवीएस मोटर के शेयरों में 14.95 रुपये या 3.12% की बढ़ोतरी के साथ 494.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,469.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 604.00 रुपये और निचला स्तर 448.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!