शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 12% की गिरावट

मई 2018 के मुकाबले 2019 के समान महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 12% की गिरावट दर्ज की गयी।
कंपनी ने मई 2018 में पहियों की रिम की 13.68 लाख इकाइयों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 12.10 लाख इकाइयाँ बेचीं। मई में स्टील स्ट्रिप्स के रिम कारोबार को जिन क्षेत्रों से सबसे अधिक झटका लगा, उनमें दो-तिपहिया ट्रक (-31%), यात्री वाहन (-21%) और ट्रैक्टर (-17%) शामिल हैं।
इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 220.88 करोड़ रुपये से 12% की गिरावट के साथ 195.10 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के शुद्ध कारोबार में भी गिरावट आयी, जो 174.11 करोड़ रुपये से 9% घट कर 160.15 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 796.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 815.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर भी रहा है।
करीब ढाई बजे स्टील स्ट्रिप्स के शेयरों में 7.20 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 804.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,253.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,410.00 रुपये और निचला स्तर 775.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!