शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एलऐंडटी टेक्नोलॉजी, टीसीएस, विप्रो, डॉ रेड्डीज और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एलऐंडटी टेक्नोलॉजी, टीसीएस, विप्रो, डॉ रेड्डीज और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल हैं।

एलऐंडटी टेक्नोलॉजी - प्रमोटर लार्सन ऐंड टुब्रो कंपनी के 40 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिये बेचेगी।
जीई पावर - कंपनी को 738 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
टाइटन - ब्रिकवर्क रेटिंग्स इंडिया ने 1,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित कैश क्रेडिट के लिए एएए रेटिंग और गोल्ड मेटल लोन के लिए ए1+ रेटिंग जारी की।
आईसीआईसीआई बैंक - रेटिंग एजेंसी फिच ने बैंक के आईडीआर के लिए रेटिंग घटा कर बीबी+ कर दी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा - महिंद्रा सस्टेन और मित्सुई मिल कर देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करेंगी।
टीसीएस - कंपनी ने नये संज्ञानात्मक विशेषताओं के साथ मास्टरक्राफ्ट ट्रांसफॉर्मप्लस वी4.0 लॉन्च किया।
डॉ रेड्डीज - कंपनी ने जैनटेन दवा दोबारा पेश की।
विप्रो - बायबैक में हिस्सा लेने वाले योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए कंपनी ने 21 जून को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
सीईएससी वेंचर्स - कंपनी ने हर्बोलैब इंडिया में 64.63% हिस्सेदारी खरीदने के लिए 32.17 करोड़ रुपये का सौदा किया।
फ्यूचर रिटेल - कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 199 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने की मंजूरी दी।
ऑर्किड फार्मा - कंपनी जनवरी-मार्च तिमाही में 13.44 करोड़ रुपये के घाटे में रही। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!