शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्यूचर रिटेल (Future Retail) ने जुटायी 199 करोड़ रुपये की पूँजी

प्रमुख सुपरमार्केट कंपनी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) के शेयर में आज करीब 1% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि कंपनी के निदेशकों की समिति ने सोमवार 03 जून को हुई अपनी बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,990 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये डिबेंचरों से कंपनी को 199 करोड़ रुपये की प्राप्त हुई।
गौरतलब है कि केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने इन डिबेंचरों के लिए केयर एए- स्टेबल रेटिंग जारी की है।
उधर बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 456.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 457.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 451.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे फ्यूचर रिटेल के शेयरों में 3.75 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 452.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 22,745.09 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 593.45 रुपये और निचला स्तर 399.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!