शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) करने जा रही है शेयरों की वापस खरीद

देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) के शेयर ने आज एक महीने का शिखर छू लिया।

विप्रो ने 21 जून को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है। उस दिन शेयर बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) में हिस्सा लेने के लिए योग्य शेयरधारकों के नामों पर मुहर लगायी जायेगी।
बता दें कि कंपनी की 2 रुपये प्रति वाले 32.30 लाख शेयरों को 325 रुपये प्रति शेयर के भाव पर वापस खरीदने की योजना है, जो इसकी 5.35% हिस्सेदारी हैं। विप्रो बायबैक पर 10,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
उधर बीएसई में विप्रो का शेयर 291.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 294.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 296.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 1 महीने का भी शिखर है।
करीब 12 बजे विप्रो के शेयरों में 4.00 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 295.30 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,78,280.89 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 299.25 रुपये और निचला स्तर 190.13 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!