शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) बेचेगी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के 40.34 लाख शेयर

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) अपनी सहायक कंपनी एलऐंडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) के 40,34,399 शेयरों को ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये बेचेगी।

ये शेयर एलऐंडटी टेक्नोलॉजी की 3.88% हिस्सेदारी हैं। ओएफएस में 2 रुपये प्रति वाले शेयरों के लिए 1,650 रुपये प्रति शेयर का भाव रखा गया है।
एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों का ओएफएस आज से खुला है। आज 04 जून को गैर-खुदरा निवेशक एसऐंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि गुरुवार 06 जून को यह खुदरा निवेशकों और उन गैर-खुदरा निवेशकों के लिए खुलेगा, जो अपनी गैर-आवंटित बोली को आगे बढ़ाना चाहें।
उधर बीएसई में एलऐंडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 1,723.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 1,699.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,685.15 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब सवा 12 बजे एलऐंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों में 31.15 रुपये या 1.81% की कमजोरी के साथ 1,692.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,606.68 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 1,852.50 रुपये और निचला स्तर 1,160.35 रुपये रहा है।
वहीं लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर इस समय 5.85 रुपये या 0.38% की मजबूती के साथ 1,565.15 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख