शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ठेका मिलने की खबर से चढ़ा जीई पावर (GE Power) का शेयर

सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट के बावजूद जीई पावर (GE Power) के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

738.3 करोड़ रुपये का ठेका मिलने की खबर से कंपनी के शयर को सहारा मिल रहा है।
जीई पावर को यह ठेका एनटीपीसी (NTPC), हरियाणा पावर जनरेशन (Haryana Power Generation) और इंद्रप्रस्थ पावर जनरेशन (Indraprastha Power Generation) की संयुक्त उद्यम कंपनी अरावली पावर (Aravali Power) से प्राप्त हुआ है।
जीई पावर को यह ठेका लाइमस्टोन और जिप्सम हैंडलिंग सिस्टम और वेट स्टैक जैसे सहायक उत्पादों के साथ वेट एफजीडी सिस्टम के डिजाइन, इंजीनियरिंग. सिविल कार्य, आपूर्ति, निर्माण और कमीशनिंग के लिए दिया गया है।
उधर बीएसई में जीई पावर का शेयर 884.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 925.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 930.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब साढ़े 12 बजे जीई पावर के शेयरों में 28.50 रुपये या 3.22% की बढ़ोतरी के साथ 913.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,144.59 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 933.00 रुपये और निचला स्तर 666.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख