शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) ने रखा चालू वित्त वर्ष के लिए 9,500 करोड़ रुपये की आमदनी का लक्ष्य

खबरों के अनुसार सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने चालू वित्त वर्ष में 33% वृद्धि के साथ 9,500 करोड़ रुपये की आमदनी का लक्ष्य रखा है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाली केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम एनबीसीसी एक नवरत्न कंपनी है।
एनबीसीसी ने अपने प्रशासनिक मंत्रालय के साथ 2019-20 के लिए प्रारंभिक समझौता भी कर लिया है। यह करार कंपनी के लिए विभिन्न वित्तीय मापदंडों, गतिशील मापदंडों, क्षेत्र विशिष्ट और उद्यम विशिष्ट मापदंडों के आधार पर प्रदर्शन लक्ष्य निर्धारित करता है।
2018-19 में एनबीसीसी की आमदनी पिछले वित्त वर्ष से 21.63% से बढ़ कर 7,141.60 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 15.14% की बढ़ोतरी के साथ 384.11 करोड़ रुपये रहा था।
उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में एक दम सपाट 62.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 64.45 रुपये के ऊपरी स्तर चढ़ा है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.80% की बढ़ोतरी के साथ 63.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,358.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 90.80 रुपये और निचला स्तर 46.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख