शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) से मिला ठेका

बीएचईएल (BHEL) को भारतीय रेलवे (Indian Railways) से ठेका मिला है।

ठेके के तहत बीएचईएल को पुनर्योजी सुविधा के साथ डब्ल्यूएजी-7 प्रकार के 25 ब्रॉड गेज 5000 एचपी एसी इलेक्ट्रिक इंजन तैयार करने हैं।
गौरतलब है कि बीएचईएल इन लोकोमोटिव (स्वचालित इंजिन) के लिए ऐसी प्रणाली विकसित करने वाली पहली कंपनी है।
दूसरी ओर ठेका मिलने की खबर के बावजूद आज बीएचईएल के शेयर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिली। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 71.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 71.75 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 70.60 रुपये के निचले स्तर गिरा।
अंत में यह 0.70 रुपये या 0.98% की कमजोरी के साथ 70.85 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,670.42 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!