शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) को आरबीआई (RBI) ने इसलिए दिखायी हरी झंडी

संकट से गुजर रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) को आरबीआई (RBI) ने हरी झंडी दिखा दी है।

डीएचएफएल को सहयोगी कंपनी अवांस फाइनेंशियल (Avanse Financial) में अपनी हिस्सेदारी वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) को बेचने के लिए आरबीआई से मंजूरी मिली है। डीएचएफएल के निदेशक मंडल ने 16 मार्च को ही अवांस फाइनेंशियल में हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज एक शिक्षा केंद्रित एनबीएफसी है। अवांस फाइनेंशियल में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (International Finance Corporation) की भी हिस्सेदारी है। डीएचएफएल को उम्मीद है कि अवांस में हिस्सेदारी बिक्री जल्द ही पूरी हो जायेगी।
गौरतलब है कि मार्च में डीएचएफएल की मूल कंपनी वधावन ग्लोबल कैपिटल ने वारबर्ग पिनकस ग्रुप के साथ अवांस फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी पूरी 49.04% हिस्सेदारी बेचने के लिए किये गये करार का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में 111.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले डीएचएफएल का शेयर कमजोरी के साथ 100.45 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 94.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे न्यूनतम भाव है। साढ़े 10 बजे के करीब यह 13.10 रुपये या 11.74% की कमजोरी के साथ 98.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,095.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!