शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए बीएमडब्ल्यू और जेगुआर लैंड रोवर में साझेदारी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) और लग्जरी कार निर्माता बीएमडब्ल्यू (BMW) ने इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए हाथ मिलाया है।

दोनों कंपनियाँ मिल कर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट (ईडीयू) विकसित करेंगी, जिससे विद्युतीकरण प्रौद्योगिकियों की प्रगति में कारगर साबित होंगी।
समझौते से जेगुआर लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू दोनों साझा अनुसंधान तथा विकास (Research & Development) और उत्पादन से उत्पन्न क्षमताओं से फायदा उठा सकेंगी। दोनों कंपनियाँ अपने उत्पादन संयंत्रों में ईडीयू तैयार करेंगी।
इस बीच बीएसई में 173.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले टाटा मोटर्स का शेयर मामूली बढ़ोतरी के साथ 174.10 रुपये पर खुल कर दबाव में है। अभी तक के कारोबार में यह 172.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
सवा 11 बजे के करीब टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.95 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 172.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 49,777.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 315.00 रुपये और निचला स्तर 141.90 रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!