शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) ने रखा उत्पादन में 8% वृद्धि का लक्ष्य

खबरों के अनुसार सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने चालू वित्त वर्ष में अपने उत्पादन में 8% बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा है।

कंपनी पिछले वित्त वर्ष में 60.7 करोड़ टन के मुकाबले इस वर्ष 66 करोड़ टन उत्पादन का प्रयास करेगी।
साथ ही कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये के पूँजीगत व्यय की भी योजना बनायी है। वहीं कोल इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी का भी लक्ष्य बनाया है।
बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में 61 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया था, मगर कंपनी 60.7 करोड़ टन तक ही पहुँच सकी।
साल दर साल आधार पर मई 2019 में कोयला खनन कंपनी का मासिक उत्पादन 1.1% की गिरावट के साथ 4.65 करोड़ टन रहा है।
बीएसई में कोल इंडिया के शेयर ने 263.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 263.65 रुपये पर शुरुआत की। अभी तक के कारोबार में यह 268.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
पौने 12 बजे के करीब कोल इंडिया के शेयरों में 3.95 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 267.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,65,986.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 299.60 रुपये और निचला स्तर 212.00 रहा है। (शेयर मंथन, 06 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख