शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर प्रमुख सीमेंट कंपनी सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) के मई उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

कंसोलिडेटेड आँकड़ों के अनुसार मई 2018 में 24,302.3 करोड़ टन के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 13.29% अधिक 27,533 करोड़ टन सीमेंट की बिक्री की। इस दौरान सागर सीमेंट्स का उत्पादन/खरीद 24,545.4 करोड़ टन के मुकाबले 12.91% की बढ़त के साथ 27,714.6 करोड़ टन रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में सागर सीमेंट्स का शेयर 671.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 695.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 6.55 रुपये या 0.98% की मजबूती के साथ 678.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,383.32 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 869.95 रुपये और निचला स्तर 529.00 रुपये रहा है।
सागर सीमेंट्स आंध्र प्रदेश की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक है। तीन दशक से अधिक पुरानी सागर सीमेंट्स विभिन्न किस्म के सीमेंट का उत्पादन करती है, जिनमें 53 ग्रेड, 43 ग्रेड का साधारण पोर्टलैंड सीमेंट (ओपीसी), पोर्टलैंड पॉज्जालोना सीमेंट (पीपीसी) और सल्फेट रेसिस्टेंट सीमेंट (एसआरसी) शामिल हैं। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख