शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) के चेयरमैन अजीम प्रेमजी होंगे रिटायर, बेटे रिशाद संभालेंगे जिम्मेदारी

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (wipro) के चेयरमैन अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने रिटायर होने की घोषणा कर दी है।

73 वर्षीय अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो होने जा रहे हैं। हालाँकि अजीम प्रेमजी कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक और संस्थापक चेयरमैन के रूप में निदेशक मंडल में बने रहेंगे। अजीम के रिटायर होने के बाद उनके बेटे रिशाद प्रेमजी, जो कंपनी के मुख्य रणनीति अधिकारी और निदेशक मंडल के सदस्य हैं, कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन का पद संभालेंगे। अजीम ने 53 साल कंपनी की कमान संभाली है।
कंपनी ने मुख्य कार्यकारी और कार्यकारी निदेशक ए जेड नीमचवाला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ती की है। ये सभी बदलाव 31 जुलाई 2019 से प्रभाव में आयेंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में विप्रो का शेयर 292.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 292.40 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 2.20 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 294.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,77,586.84 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 299.25 रुपये और निचला स्तर 190.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख