शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएंट (Cyient) ने किया साइबर सुरक्षा कंपनी में निवेश

प्रमुख वैश्विक इंजीनियरिंग और तकनीकी कंपनी सीएंट (Cyient) ने इजराइल की रेल उद्योग के लिए साइबर सुरक्षा प्रदाता कंपनी सायलस (Cylus) में निवेश करने का ऐलान किया है।

हालाँकि कंपनी की ओर से सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है। इस सौदे से सीएंट और सायलस दोनों को उद्योग-विशिष्ट साइबर सुरक्षा मूल्य प्रस्ताव का विस्तार करने, संयुक्त रूप से बाजार की जरूरतों को पूरा करने और रेल उद्योग के लिए अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा समाधानों के विकास में तेजी लाने सुविधा मिलेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में सीएंट का शेयर 561.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 562.00 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 6.10 रुपये या 1.09% की मजबूती के साथ 567.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,417.55 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 821.00 रुपये और निचला स्तर 530.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!