शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेपो दर घटने के बावजूद इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने नहीं किया एमसीएलआर में बदलाव

इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.15%, एक महीने के लिए 8.30%, 3 महीनों के लिए 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.50%, एक साल के लिए 8.65%, 2 साल के लिए 8.75% और 3 साल के लिए 8.85% ही एमसीएलआर बरकरार रखी है।
गौरतलब है कि गुरुवार 06 जून को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार तीसरी द्विमासिक समीक्षा में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की। अब रेपो दर 5.75% पर आ गयी है। मगर इंडियन ओवरसीज बैंक ने एमसीएलआर में कोई इजाफा या कटौती नहीं की।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जाते हैं, क्योंकि ये एमसीएलआर पर ही आधारित सभी होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली एक दम सपाट 11.95 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे यह 0.02 रुपये या 0.17% की मामूली गिरावट के साथ 11.93 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 10,905.99 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 17.25 रुपये और निचला स्तर 11.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख