शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लैकस्टोन (Blackstone) खरीद सकती है इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के प्रमोटरों की हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार अमेरिका में स्थित निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) में हिस्सेदारी खरीद सकती है।

ब्लैकस्टोन 1 अरब डॉलर के सौदे में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के प्रमोटरों की पूरी 39% शेयरधारिता का अधिग्रहण कर सकती है।
खबर के मुताबिक ब्लैकस्टोन यह सौदा अपने एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से करेगी, जिसमें इसकी साझेदार बेंगलुरु में स्थित रियल्टी फर्म एम्बेसी ग्रुप है। इंडियाबुल्स ग्रुप रियल एस्टेट कारोबार से बाहर होना चाह रहा है, ताकि उसे लक्ष्मी विलास बैंक के साथ इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के प्रस्तावित विलय के लिए नियामक मंजूरी मिल सके।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 131.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 140.35 रुपये पर खुला है। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर एक दम सपाट 131.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,910.67 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 180.40 रुपये और निचला स्तर 63.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख