शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेबी (SEBI) के नोटिस से गिरा मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) का शेयर

खबरों के अनुसार बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) को नोटिस भेजा है।

सेबी ने कंपनी को इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में नोटिस जारी किया है, जिसका इसके शेयर पर आज बुरा असर पड़ा। गौरतलब है कि बाजार नियामक ने मनप्पुरम फाइनेंस के अलावा एसबीआई फंड मैनेजमेंट (SBI Fund Management), बिड़ला सनलाइफ (Birla Sunlife), बीएनपी पारिबा (BNP Paribas) और एबम्बिट कैपिटल (Ambit Capital) को भी मार्च 2013 में मनप्पुरम के शेयरों में लेन-देन के लिए मूल्य-संवेदनशील जानकारी का उपयोग करने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
2013 में 19 मार्च से 20 मार्च को मनप्पुरम फाइनेंस के शेयर में 31% की गिरावट आयी थी। इसकी वजह कंपनी का एम्बिट कैपिटल के विश्लेषक के साथ बड़े ऋण नुकसान के बारे में जानकारी साझा करना था।
बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 137.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 135.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 5.25 रुपये या 3.81% की गिरावट के साथ 132.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 11,163.52 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 142.00 रुपये और निचला स्तर 66.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख