शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने किया रिकॉर्ड तिथि का निर्धारण

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने 21 जून को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

अदाणी पोर्ट्स ने अपने बायबैक (शेयरों की वापस खरीद) इश्यू में हिस्सा लेने वाले योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए 21 जून की तिथि निर्धारित की है।
गौरतलब है कि अदाणी पोर्ट्स बायबैक पर 1,960 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसमें अधिकतम 500 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदारी की जायेगी। 500 रुपये का भाव इसके मौजूदा स्तर से करीब 18% अधिक है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 1.50 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 424.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 87,994.74 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख