शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने जर्मनी की कंपनी के साथ तैयार किया संयुक्त उद्यम

भारत फोर्ज (Bharat Forge) ने जर्मनी की रेफू इलेक्ट्रॉनिक (Refu Electronik) के साथ मिल कर संयुक्त उद्यम तैयार किया है।

कंपनियों ने बोर्ड नियंत्रकों और कलपुर्जों, मुख्य रूप से ड्राइव, इनवर्टर, कन्वर्टर्स (एसी / डीसी सहित) और सभी प्रकार के सहायक उत्पाद, संबंधित पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और बैटरी प्रबंधन के विकास, निर्माण और बिक्री के लिए हाथ मिलाया है। इन उत्पादों का इस्तेमाल ई-मोबिलिटी वाहन यानी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोपहिया, तिपहिया, कार और वाणिज्यिक वाहनों में होगा।
गौतरलब है कि संयुक्त उद्यम कंपनी में दोनों की 50-50% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 456.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 457.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 464.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 11 बजे भारत फोर्ज के शेयरों में 4.70 रुपये या 1.03% की मामूली वृद्धि के साथ 461.55 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 21,485.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 692.50 रुपये और निचला स्तर 445.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!