शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेटिंग में सुधार का असर, टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में मजबूती

देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड विद्युत यूटिलिटी कंपनी टाटा पावर (Tata Power) के शेयर भाव में करीब 1% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल प्रमुख रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने टाटा पावर की क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। टाटा पावर ने यह घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका सकारात्मक असर आज शेयर पर पड़ता दिख रहा है।
क्रिसिल ने टाटा पावर की ऋण प्रतिभूतियों और दीर्घकालिक बैंकिंग सुविधाओं की रेटिंग एए-(स्थिर) से एए-(पॉजिटिव) कर दी है। इससे भविष्य में कंपनी की रेटिंग में और सुधार की संभावना बन गयी है। गौरतलब है कि टाटा पावर द्वारा 1,082 करोड़ रुपये के डिबेंचरों और 605 करोड़ रुपये के सावधि ऋण का पूरा भुगतान किये जाने के बाद क्रिसिल ने इसकी रेटिंग संशोधित की है।
उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर 66.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 66.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 67.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 66.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टाटा पावर की बाजार पूँजी 18,094.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 59.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!