शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) ने घटायी एमसीएलआर

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में कटौती की है।

बैंक ने एक दिन 8.30% और तीन महीनों के लिए 8.50% बरकरार रखते हुए एक महीने के लिए 8.45% से घटा कर 8.35%, 6 महीनों के लिए 8.70% से घटा कर 8.60% और एक साल के लिए 8.75% से कम कर के 8.70% एमसीएलआर कर दी है।
गौरतलब है कि गुरुवार 06 जून को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने लगातार तीसरी द्विमासिक समीक्षा में रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की। अब रेपो दर 5.75% पर आ गयी है। आरबीआई के रेपो दर में कटौती किये जाने के बाद ओरिएंटल बैंक ने एमसीएलआर घटाने का निर्णय लिया।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जाते हैं, क्योंकि ये एमसीएलआर पर ही आधारित सभी होते हैं।
बीएसई में ओरिएंटल बैंक का शेयर 90.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 91.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 91.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 11.50 बजे बैंक के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.28% की कमजोरी के साथ 90.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 12,386.69 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 119.00 रुपये और निचला स्तर 58.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!