शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) : जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की मई बिक्री में गिरावट

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूके में स्थित सहायक कंपनी जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की मई बिक्री में साल दर साल आधार पर गिरावट आयी है।

कंपनी ने मई 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 12.2% कम 42,370 गाड़ियाँ बेचीं। इनमें जेगुआर की बिक्री 9.4% की गिरावट के साथ 13,142 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 13.5% घट कर 29,228 इकाई रह गयी।
वहीं चालू वर्ष की अब तक की अवधि (जनवरी-मई) में देखें तो जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री 9.7% घट कर 2,40,071 इकाई, जेगुआर की बिक्री 4.9% गिर कर 73,900 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 11.6% की गिरावट के साथ 1,66,571 इकाई रही।
मई में क्षेत्र के लिहाज से देखें तो उत्तरी अमेरिका में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 1.5% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं यूके में 6.7% और यूरोप में भी 9.6% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं चीन में जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री में 26.4% की गिरावट दर्ज की गयी।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 166.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 167.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 170.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 168.85 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 48,752.88 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 313.90 रुपये और निचला स्तर 141.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!